Indore Missing Case: राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम ने करवाई, यूपी में किया सरेंडर

Indore missing case: राजा रघुवंशी केस में नया ट्विस्ट आ गया है. सोनम ने सरेंडर कर दिया है. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Indore missing case: राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में बीती रात सरेंडर कर दिया. पुलिस ने बताया कि एक हमलावर को उत्तर प्रदेश से और दो को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया है. सोनम ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया. तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है.

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने इस मामले में बड़ी सफलता के लिए मेघालय पुलिस की तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “राजा मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने 7 दिन में बड़ी सफलता पाई है. 3 आरोपी जो मध्यप्रदेश के हैं गिरफ्तार हो चुके हैं, महिला ने सरेंडर किया है और एक आरोपी की तलाश जारी है. शाबाश मेघालय पुलिस…”

मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने दी जानकारी

राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई

मेघालय हनीमून पर गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी. इस बात का खुलासा मेघालय के डीजीपी ने किया है और इसकी पुष्टि खुद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी की है. 23 मई को राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के सोहरा इलाके में लापता हुए. 2 जून को राजा का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला, जबकि उसकी पत्नी लापता थी. पुलिस और सरकार का कहना था कि खराब मौसम और मुश्किल पहाड़ी रास्तों की वजह से तलाश अभियान में दिक्कत आ रही है.

यह भी पढ़ें : आया नया सीसीटीवी फुटेज, सफेद शर्ट पहने हुए दिखी सोनम, यही राजा के शव के पास मिला था

अभी कहां है सोनम

मेघालय के डीजीपी आई. नोंगरांग ने बताया कि इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सोनम को कोई चोट नहीं लगी है, वह सुरक्षित है और फिलहाल यूपी के गाजीपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >