Indira Gandhi: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं इंदिरा गांधी

Indira Gandhi: भारत-पाकिस्तान सीजफायर लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी ट्रेंड करने लगीं

Indira Gandhi: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है. दोनों देशों ने सीमावर्ती इलाकों में सीजफायर यानी युद्धविराम लागू करने पर सहमति जता दी है. इस अहम पहल की जानकारी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी. शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने बताया कि पिछले 48 घंटों के भीतर उन्होंने और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से सीधा संवाद किया, जिसके नतीजे में यह समझौता संभव हो सका.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की और बताया कि ट्रंप प्रशासन की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद मिली है. भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने एलओसी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में फायरिंग रोकने पर सहमति जताई है, और यह युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. इस ऐतिहासिक फैसले के बीच सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम अचानक ट्रेंड करने लगा, जिससे यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा ‘ इंदिरा गांधी होना आसान नहीं ‘

यूजर वेद प्रकाश राय एक्स पर विडिओ साझा करते हुए पोस्ट में लिखा-चुनौतियों को चीर कर आगे बढ़ी, वो इंदिरा गांधी थी जिसने देश को नई राह दी

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने लिखा- यूं ही कोई इंदिरा गांधी नहीं बन जाता

Lutyens Media के यूजर ने एक्स पर विडिओ पोस्ट करते हुए लिखा -इंदिरा गांधी ने कहा था हिन्दुस्तान किसी से नहीं डरता, चाहे सातवां बेड़ा हो या सत्तरवां अमेरिका ने सेना वापस लेने का दबाव बनाया तो इंदिरा गांधी ने दो टूक शब्दों में कहा कोई देश भारत को आदेश देने का दुस्साहस न करे.

Also Read: Indus Waters Treaty: सीजफायर के बाद भी पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने उठाया बड़ा कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >