Indigo Flight Status : मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर 220 उड़ान रद्द, एक्शन में आया इंडिगो मैनेजमेंट

Indigo Flight Status : इंडिगो के बोर्ड ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया है. एयरलाइन ने कहा कि हालात की मॉनिटरिंग की जा रही है. इस बीच इंडिगो ने मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर 220 उड़ान रद्द कीं.

Indigo Flight Status : इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) का गठन किया है, जो हालात की मॉनिटरिंग के लिए नियमित रूप से बैठक कर रहा है. एयरलाइन की ओर से यह जानकारी दी गई. एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि कंपनी का निदेशक मंडल यात्रियों को हो रही परेशानियों का समाधान करने और यात्रियों को रिफंड सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.

एक दिन पहले इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रो पोरकेरस को नागर विमानन विभाग (डीसीए) ने नोटिस जारी कर बड़े पैमाने पर उड़ान बाधाओं को लेकर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन की उड़ान में आ रही परेशानी के मामले में प्राधिकरण जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के निदेशक मंडल की बैठक उसी दिन हुई, जिस दिन विमानों को रद्द किया गया और उड़ानों की समस्या सामने आई.

इंडिगो ने मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर 220 उड़ान रद्द की

इस बीच, इंडिगो ने संचालन से जुड़ी समस्याओं के कारण रविवार को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर 220 से अधिक उड़ान रद्द कर दीं. इन समस्याओं के कारण पिछले कुछ दिन में सैकड़ों उड़ान रद्द की जा चुकी हैं और कई उड़ान देरी से रवाना हुई हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी, मुंबई हवाई अड्डे पर कम से कम 112 जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर 109 उड़ान रद्द हुईं.

यह भी पढ़ें : Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट पर बच्चों संग भटकते रहे पैसेंजर्स, 11 फ्लाइटें रद्द, अराइवल सेक्शन में पसरा सन्नाटा

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर के लिए निर्धारित 2,300 उड़ान में से लगभग 1,600 उड़ान रद्द की गई थीं, लेकिन शनिवार को इसमें कमी आई और लगभग 800 उड़ान रद्द की गईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >