Indian Navy ने फिर किया कमाल, 11 ईरानी समेत आठ पाकिस्तानी बंधकों को समुद्री लुटेरों से बचाया

सोमालिया के पूर्वी तट के पास एक ईरानी बोट को भारतीय नौसेना ने समुद्र लुटेरों से छुड़ा लिया है. नौसेना ने बोट में सवार ईरानी और पाकिस्तानी नागरिकों को भी डाकुओं की कैद से छुड़ा लिया है.

भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पूर्व के पास समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया है. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना ने ईरानी और पाकिस्तानी नागरिकों को भी कैद से छुड़ा लिया है. बता दें, भारतीय नौसेना के जंगी जहाज आईएनएस शारदा को दो दिन पहले यानी 31 जनवरी को सूचना मिली थी कि सोमालिया के पूर्वी तट के पास एक ईरानी बोट पर समुद्र लुटेरों ने हमला किया है. इंडियन नेवी की ओर से इसके बाद तत्काल प्रभाव से खोजबीन शुरू कर दी गई. जल्द ही नेवी ने बोट को ट्रैक कर लिया. इसके बाद जंगी जहाज आईएनएस शारदा ने कार्रवाई करते हुए बंधन बने लोगों को छुड़ा लिया.

समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारत का अभियान जारी
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक बंधन बने लोगों में 11 ईरानी और आठ पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं. गौरतलब है कि सोमालिया के आसपास के इलाकों में भारतीय नौसेना का समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. ताजा मामले में नौसेना ने अपहरण के 36 घंटों के अंदर दो बड़े बचाव अभियान चलाए और 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिकों सहित दो अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाजों और चालक दल के सदस्यों को लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया.

भारतीय नौसेना की इकाइयां होंगी तैनात

अदन की खाड़ी और सोमालिया के पूर्वी तट में तैनात की जा रहीं भारतीय नौसेना की इकाइयां
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को देखते हुए मालवाहक जहाजों के संरक्षण के लिए भारतीय नौसेना की इकाइयों को जिबूती, अदन की खाड़ी, सोमालिया के पूर्वी तट के साथ ही उत्तर और मध्य अरब सागर में तैनात किया जा रहा है. रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि कि नौसेना ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका के पूर्वी तटीय क्षेत्र में जलदस्यु रोधी गश्ती के लिए 2008 से अपनी इकाइयों को तैनात किया था और कुल 3,440 जहाजों और 25 हजार से अधिक नाविकों को सुरक्षा प्रदान की गई.

हूती उग्रवादियों की ओर से हो रहे हमले

बता दें, लाल सागर में नवंबर महीने से ईरान समर्थित हूती उग्रवादियों की ओर से कई  मालवाहक जहाजों पर हमलों को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं. माना जाता है कि गाजा में इजराइल के सैन्य हमलों के जवाब में मालवाहक जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं. वहीं, भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ सप्ताह के दौरान अरब सागर में अनेक मालवाहक पोतों पर हमलों के बाद उन्हें सहायता प्रदान की है. भट्ट ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय और क्षेत्र से परे नौसेनाओं तथा समुद्री बलों के साथ सक्रियता से काम कर रही है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे हम, Bharat Mobility Global Expo 2024 में बोले पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >