Amit Shah: ‘अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर, 2029 के बाद भी पीएम मोदी करेंगे नेतृत्व’, खास इंटरव्यू में बोले अमित शाह

Amit Shah: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खास इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने इंडिया गठबंधन, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा.

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया. शाह ने कहा, पीएम मोदी 2029 तक बने रहेंगे. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल मेरे पास आपके लिए बुरी खबर है. 2029 के बाद भी पीएम मोदी हमारा नेतृत्व करेंगे.

अरविंद केजरीवाल को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे’ वाले बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वे केवल 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

अंतरिम जमानत पर क्या बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर कहा, मेरा मानना है कि यह कोई नियमित फैसला नहीं है. इस देश में बहुत से लोग मानते हैं कि केजरीवाल को विशेष ट्रीटमेंट दी गई है. केजरीवाल की तूफानी चुनावी रैली पर अमित शाह ने कहा, केजरीवाल कोर्ट का अवमानना कर रहे हैं. अगर रैली में वो बोलते हैं कि उनकी पार्टी को वोट देने पर जेल जाने की जरूरत नहीं होगी. शाह ने कहा, जिन जज साहब ने केजरीवाल को जमानत दिया है, उन्हें यह देखना चाहिए कि वो उनके आदेश का अवमानना कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल की जमानत और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए प्रचार के बारे में पूछे जाने पर कहा, अभी वह (अरविंद केजरीवाल) एक और मुद्दे (स्वाति मालीवाल हमला) में फंसे हुए हैं, उन्हें इससे मुक्त होने दीजिए, फिर देखते हैं क्या होता है.

अरविंद केजरीवाल ने क्या दिया था बयान

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने अपनी पहली रैली में कहा था कि अगर बीजेपी जीत जाती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे पांच साल तक नहीं रहेंगे, वो रिटायरमेंट ले लेंगे, क्योंकि उनकी उम्र हो गई है. बीच में ही पीएम मोदी, अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे. उन्होंने आगे कहा था कि रैली में जो पीएम मोदी, मोदी की गारंटी की बात कर रहे हैं, वो मोदी की गारंटी नहीं, अमित शाह की गारंटी है.

Also Read: CAA के तहत 14 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, सर्टिफिकेट का पहला सेट जारी

INDI Alliance ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एएनआई के साथ खास बातचीत में कहा, पूरे घमंडिया गठबंधन (INDI Alliance) ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया – मेरा स्पष्ट आरोप है कि उन्होंने अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक के डर से ऐसा किया. ईद पर, आपको मुस्लिम भाइयों के साथ ईद मनाने में खर्च करने में कोई समस्या नहीं है, भले ही आप मुस्लिम नहीं हैं, लेकिन हिंदू होते हुए भी आप राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे क्योंकि आपका मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा. यह कैसी राजनीति है?

गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में 24 से 30 सीट जीतने का किया दावा

गृह मंत्री अमित शाह ने एएनआई के साथ खास बातचीत में पश्चिम बंगाल को लेकर दावा किया है कि वहां बीजेपी गंठबंधन को 24 से 30 सीटें मिलेंगी. शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा, ममता बनर्जी ने एक मॉडस ऑपरेंडी विकसित की है. पहले जुल्म करो, फिर जब लोग इस बारे में बात करे तो उसे छुपाने के लिए दोबारा जुल्म करो. सन्देशखाली इसका उत्कृष्ट उदाहरण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >