Amit Shah: ‘पाकिस्तान को घुसकर मारा’, जानें बालाकोट स्ट्राइक, पुलवामा और UCC पर क्या बोले अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले और UCC को लेकर जवाब दिया.

Amit Shah: विपक्ष द्वारा एक बार फिर बालाकोट स्ट्राइक और पुलवामा हमले के मुद्दे को उछालने और मोदी सरकार पर सवाल उठाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारा है. उन्होंने कहा, अगर उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया देखी होती तो वे ऐसा नहीं कहते. अमित शाह ने विपक्ष के नेताओं को छोटी मानसिकता वाला बताया और कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा सोनिया-मनमोहन सरकार के 10 साल में इतने बम धमाके हुए क्या उनमें से किसी के लिए कोई ठोस जवाब दिया गया? जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद, मालेगांव में बम धमाके हुए, लेकिन आपने क्या किया. आपने अपना अल्पसंख्यक वोट बैंक खोने के डर से इसका विरोध भी नहीं किया. अपने वोट बैंक की वजह से. नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसके घर के अंदर घुसकर मारा.

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद कश्मीर में स्थिति बदल गई

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, बीजेपी सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कश्मीर में स्थिति बदल दी है. धारा 370 जाने के बाद कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है. 33 साल के बाद वहां ताजिया का जुलूस निकला. 2 करोड़ 11 लाख पर्यटक वहां आए. पत्थरबाजी की घटना पूरे साल में एक भी नहीं हुई. कश्मीर में हर घर में हमने गैस पहुंचाया, नल-जल योजना का लाभ दिया गया. कश्मीर के सभी लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है. वहां के लिए हमने कठोर कार्रवाई भी की है. जिन घर से ���त्थरबाजी की घटना में लोग शामिल हुए, उन्हें सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. इसके अलावा आतंकवादियों के साथ साठगांठ रखने वालों को भी सरकार नौकरी का लाभ नहीं दिया जा रहा. जो लोग भारत के संविधान को नहीं मानते थे, उन्होंने अब दो दिन पहले चुनाव में वोट डाला है. फारूक अब्दुल्ला के शासन काल में वहां 7-10% मतदान होता था, लेकिन एक दिन पहले यह 36% तक पहुंच गया, पहली बार, 35% प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने अपना वोट डाला.

UCC पर क्या बोले अमित शाह

UCC पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, निश्चित तौर पर UCC हमारे संकल्प पत्र का एक अहम मुद्दा है. UCC हम लाएंगे. एक देश-एक चुनाव का नियम भी हम लाना चाहते हैं. अमित शाह से जब पूछा गया कि तमाम विपक्षी पार्टियां यूसीसी का विरोध कर रही हैं, उन्होंने कहा है कि वो यूसीसी लाने नहीं देंगे, तो उन्होंने कहा, विपक्ष ने अनुक्षेद 370 का भी विरोध किया था. लेकिन हम उसे लेकर आय. उसी तरह यूसीसी भी हम लेकर आएंगे.

Also Read:  ‘अरविंद केजरीवाल के लिए बुरी खबर, 2029 के बाद भी पीएम मोदी करेंगे नेतृत्व’, खास इंटरव्यू में बोले अमित शाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >