देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कहीं भारी बारिश से तबाही तो कहीं सूखे जैसे हालात

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, तो कहीं मानसून कमजोर पड़ने से सूखे जैसे हालात बन गए हैं.

India weather update : देशभर में इस समय मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है. एक तरफ कई राज्यों में लगातार हो रही तेज बारिश से बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में मानसून कमजोर पड़ने से भीषण गर्मी और सूखे जैसी स्थिति बनने लगी है. देश के करीब 70 फीसदी हिस्से में मानसूनी बादलों की सक्रियता कम हो गई है, जिससे कई राज्यों में बारिश रुक गई है. जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश जनजीवन पर असर डाल रही है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में बारिश नहीं होने से उमस और तापमान फिर बढ़ गया है. वहीं मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में कम बारिश के कारण सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं.

ये भी पढ़ें : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

पहलगाम में बादल फटा, बह गई सड़क

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. पहलगाम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने सड़कें बहा दीं और कई होटल व मकान पानी से घिर गए. प्रशासन ने पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. उत्तराखंड में एक हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास भारी भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गई. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मलबा गिरने से 180 से अधिक सड़कों में आवागमन ठप्प है.

दिल्ली-यूपी में बादल छटे, फिर लौटी भीषण गर्मी

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मैदानी राज्यों में मानसून की रफ्तार थम गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी तेजी से बढ़ी है. बादल छटने से कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ुत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक बारिश की संभावना कम है. जिससे अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार भी सीमित हैं.

70% हिस्से में सूखे की आहट, किसानों की बढ़ी चिंता

देश के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से में मानसूनी बादलों के कमजोर पड़ने का असर अब खेती पर दिखने लगा है. गुजरात, महाराष्ट्र सहित मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण खेतों की कमी तेजी से घट रही है और सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं. अरब सागर से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >