India Pakistan Tensions: पाकिस्तान को भारत की दो टूक; सीजफायर तोड़ा तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

India Pakistan Tensions: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terrorist Attack) में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत ताबड़तोड़ एक्शन ले रहा है. इस बीच भारत ने पाकिस्तान को सीजफायर उल्लंघन को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. भारत ने डीजीएमओ स्तर की वार्ता में पाक को चेताया है.

India Pakistan Tensions: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद जारी तनाव की स्थिति के बीच भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. भारत ने नियंत्रण रेखा (Line of Control) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन (ceasefire violations) के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी है. भारत ने पड़ोसी देश से कहा है कि अगर सीजफायर उल्लंघन करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

तनाव के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता

आतंकवादी हमले के बाद जारी तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (Director Generals of Military Operations) ने कल हॉटलाइन पर बातचीत की और पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन पर चर्चा की.

पाक सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के चार जिलों में LOC और IB पर की गोलीबारी

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के चार सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने इसका ‘माकूल जवाब’ दिया.

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने 6ठी बार किया सीजफायर उल्लंघन

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच लगातार छठी रात पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “29 और 30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर के सामने स्थित नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी.” प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया. कश्मीर घाटी में बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पास तथा परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी चौकियों से भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की ऐसी ही घटनाएं सामने आईं.

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत

पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद 24 अप्रैल की रात से भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद से पाकिस्तानी सैनिक कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान फरवरी 2021 में नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमत हुए थे, जब दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने 2003 के संघर्ष विराम समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी.

पाकिस्तान के साथ भारत 3323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है

पाकिस्तान के साथ भारत 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा सा���ा करता है, जिसमें गुजरात से जम्मू के अखनूर तक लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी), जम्मू से लेह तक 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और सियाचिन क्षेत्र में 110 किलोमीटर लंबी वास्तविक ग्राउंड पोजिशन लाइन (एजीपीएल) शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >