VIDEO: रोबोटिक डॉग और स्नाइपर्स संग भारत-US सेना का धांसू एक्शन; वीडियो में देखें ऐसे होता है एंटी-टेररिज्म ऑपरेशन

IND-US Yudh Abhyas : उत्तराखंड में भारत और अमेरिका की सेनाओं ने 'युद्ध अभ्यास 2026' के तहत एंटी-टेररिज्म ऑपरेशन का शानदार प्रदर्शन किया. ड्रोन, रोबोटिक डॉग और कमांडोज के तालमेल ने सबको चौंका दिया.

IND-US Yudh Abhyas : उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में इन दिनों भारत और अमेरिका के जांबाज सैनिकों का ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जो रोंगटे खड़े कर दे. 'युद्ध अभ्यास 2026' के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने आतंकियों से निपटने के लिए बेहद खतरनाक और मुश्किल क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट (कमरे में घुसकर मारना) का अभ्यास किया. आमतौर पर सेना की ऐसी घातक ट्रेनिंग और सीक्रेट ऑपरेशन के वीडियो सामने नहीं आते, लेकिन इस बार का यह एक्सक्लूसिव वीडियो हर किसी को चौंका रहा है.

ड्रोन, रोबोटिक डॉग और कमांडोज का गजब तालमेल

ड्रिल के दौरान जब जवानों ने एक इमारत को आतंकियों के कब्जे से छुड़ाने की मॉक ड्रिल की, तो उसमें सिर्फ गोलियां ही नहीं चलीं, बल्कि गजब की आधुनिक तकनीक भी दिखी. आसमान से जहां ड्रोन पल-पल की जानकारी दे रहे थे, वहीं जमीन पर मेटल के बने 'रोबोटिक डॉग' और खोजी कुत्ते कमरों में घुसकर आतंकियों की लोकेशन बता रहे थे. बाहर तैनात स्नाइपर्स ने पलक झपकते ही फर्जी आतंकियों को निशाना बनाया और असॉल्ट टीम ने दरवाजा तोड़कर सेकेंडों में खेल खत्म कर दिया.

अमेरिकी फौज ने भी मानी भारतीय जवानों की ताकत

इस अभ्यास के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने भारतीय हथियारों, तकनीकों और रणनीतियों को बहुत करीब से देखा और परखा. दोनों सेनाओं के बीच यह साझा तालमेल दिखाता है कि अगर किसी मुश्किल हालात में आतंकियों से सीधे लोहा लेना पड़े, तो भारत और अमेरिका मिलकर दुश्मन का क्या हाल कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें: भारतीय युद्धपोत से भिड़ने के बाद पाकिस्तानी जहाज का हाल बेहाल, देखें टक्कर का VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >