Today Newsletter: आसाराम बापू यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 30 january 2023: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Asaram Bapu: आसाराम बापू को अदालत से लगा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार

गुजरात की एक अदालत ने सोमवार को संत आसाराम बापू को एक दशक पुराने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया. आसाराम बापू पर सूरत की एक महिला ने लगभग 10 साल पहले अहमदाबाद के मोटेरा में अपने आश्रम में बार-बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. आसाराम बापू को आज दोषी करार देने वाली गांधीनगर सत्र अदालत मंगलवार को मामले में सजा सुनाएगी. विस्तृत खबर

UP Crime: गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा को फांसी की सजा

गोरखपुर मंदिर (Goraknath Temple) के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा को एनआईए-एटीएस की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई गई है. अहमद मुर्तजा को सोमवार को एनआईए-एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण पांडेय ने यह सजा सुनाई. इससे पहले उस इस मामले में दोषी करार देते हुए फैसला सुनाने के लिए आज की तारीख तय की गई थी. विस्तृत खबर

Peshawar Bomb Blast: पेशावर के मस्जिद में जोरदार धमाका, 46 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, मचा हड़कंप

पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में खचाखच भरी एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर की नमाज की दौरान एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट होने से 46 लोगों की मौत हो गयी जबकि 100 अन्य घायल हो गये. सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गयी है. विस्तृत खबर

PHOTOS: सरायकेला के खतियानी जोहार यात्रा में CM हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार, कहा- छीनकर लेंगे अधिकार

खतियानी जोहार यात्रा का पांचवा पड़ाव सोमवार को (30 जनवरी, 2023) सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचा. जोहार यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. विस्तृत खबर

उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंका पत्थर

उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला. आरा के जगदीशपुर के पास उपेंद्र कुशवाहा के काफिले में शामिल गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >