Today Newsletter: भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लांच, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 26 january 2023: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Intranasal Vaccine: भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लांच, जानिए इस वैक्सीन की क्या है खासियत?

भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन iNCOVACC लांच की गई. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत बायोटेक के नेजल कोविड टीके इनकोवैक को लांच किया है. कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने पहले ही बताया था कि स्वदेशी वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक 26 जनवरी को भारत में अपनी तरह का पहला इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन आईएनसीओवीएसीसी लॉन्च करेगी. विस्तृत खबर

पश्चिमी सिंहभूम के जंगल में छिपा है 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो स्थित तुंबाहाका और काेर इलाकों में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के मौजूद रहने की जानकारी पुलिस को है. इसको लेकर पुलिस इन क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो सुरक्षा बल लगातार जंगल की ओर बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि नक्सली आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा करीब 1000 नक्सलियों के साथ इन जंगलों में छिपा है. विस्तृत खबर

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर सियासत, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया अपमान, सांसद डिंपल ने कही ये बात

श्रीरामचरितमानस को लेकर विवादित बयान के बाद सुर्खियों में आए समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब पद्म विभूषण सम्मान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने मरणोपरांत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा को अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारत रत्न के योग्य थे. लेकिन, पद्म विभूषण देकर उनका मजाक बनाया. यह भारतीय जनता पार्टी की घटिया सोच को दर्शाती है. विस्तृत खबर

हिस्सेदार नहीं किराएदार हैं उपेंद्र कुशवाहा, बोले अशोक चौधरी- जदयू को खड़ा करने में कोई योगदान नहीं

नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने उपेंद्र कुशवाहा पर करारा हमला किया है. यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आये भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की हैसियत एक किराएदार की भी नहीं है और कोई किराएदार हिस्सेदार कब से होने लगा है. यह बात मुझे समझ में नहीं आ रही है. पार्टी में उनकी हैसियत किराएदार की है और किराएदार हिस्सेदार नहीं हो सकता है. अशोक चौधरी ने कहा कि जदयू को खड़ा करने में उनका कोई योगदान नहीं है. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >