Today Newsletter: राजद व जदयू में क्या डील हुई थी? पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 24 january 2023: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

बिहार में घमासान: राजद व जदयू में क्या डील हुई थी? पार्टी के विलय को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा…

जदयू में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस (Upendra Kushwaha PC) के जरिये बड़ा हमला बोला है. उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के ऊपर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश चल रही है. विस्तृत खबर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में 6 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर, आफताब पर लगे कई गंभीर आरोप

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से पूरे 6636 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दायर की गई है. चार्जशीट में आरोपी आफताब पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. बताते चलें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 75 दिनों बाद ये चार्जशीट दायर की है. आफताब इस समय तिहाड़ जेल में ही बंद है. विस्तृत खबर

Oscar Nominations 2023: RRR ने रचा इतिहास, ‘नाटू-नाटू’ गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना नाटू नाटू ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हो गई हैं. यह वाकई भारतीय प्रशंसकों के खुशखबरी है. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. विस्तृत खबर

रांची के रतन हाइट अपार्टमेंट में पड़ी दरार का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा, नगर आयुक्त से भी की शिकायत

बिल्डर की मनमानी ने राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित ‘रतन हाइट’ अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी है. 12 मंजिला अपार्टमेंट के बगल में बिल्डर वीकेएस कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट का निर्माण कर रहा है. इसके लिए इतनी गहरी नींव खोद दी गयी है कि पहले से बगल में बने रतन हाइट की दीवारों में दरारें आ गयी हैं. विस्तृत खबर

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली से नेपाल तक भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8, घर से बाहर भागे लोग

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गये. भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी है. जानकारी के अनुसार नेपाल में मंगलवार दोपहर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और जयपुर में भी महसूस किये गये हैं. विस्तृत खबर

PHOTOS: जो 1932 का बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा, CM हेमंत सोरेन ने चाईबासा में फिर छेड़ा राग

झारखंड के मुख्मंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अब 1932 का जो बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि खतियान का आधार 1932 मानेंगे, तो झारखंड जायेगा, हम देखते हैं कि कौन इसे नहीं मानता है. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >