Today Newsletter: भारत में पर्यटन के एक नये युग की शुरुआत, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 13 January 2023: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Ganga Vilas Live Updates: पीएम ने रिवर क्रूज को दिखाई हरी झंडी, बोले- भारत में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वाराणसी में गंगा नदी के किनारे दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज, ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही ‘टेंट सिटी’ का भी उद्घाटन किया. विस्तृत खबर

Sharad Yadav Death LIVE: बीती रात अपने आवास पर बेहोश हो गये थे शरद यादव, निधन के बाद शोक की लहर

रिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिवार के लोगों की ओर से यह जानकारी दी गयी है. शरद यादव 75 वर्ष के थे. विस्तृत खबर

Sports News Live Updates: FIH हॉकी वर्ल्ड कप में आज 4 मुकाबले, 8 टीमें दिखायेंगी दम, भारत का मुकाबला स्पेन से

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में आज पहले दिन चार मुकाबले खेले जायेंगे. भारत का सामना स्पेन से होगा. हरमनप्रीत सिंह की टीम पदक की प्रबल दावेदार है. कई दिग्गज पूर्व हॉकी खिलाड़ियों का दावा है कि भारत 48 साल बाद एक बार फिर अपने घर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल जीत सकता है. ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में सभी मुकाबले खेले जाने हैं. विस्तृत खबर

गिरिडीह के पारसनाथ इलाके में आतंक मचाने वाले हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने डुमरी थाना इलाके के फतेहपुर से एक हार्डकोर और इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. बता दें कि गिरफ्तार नक्सली पर 15 लाख का इनाम है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नसक्ली को सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर पकड़ा है. विस्तृत खबर

नीतीश कुमार-लालू प्रसाद और रामविलास पासवान के बेहद खास थे शरद यादव, इस वजह से दोस्ती में आयी थी दरार

जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुरुवार की रात 9 बजे निधन हो गया. उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी. शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. शरद यादव के निधन की सूचना के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >