समुद्र में भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगा भारत, हमला करने वालों को मिलेगी जल समाधि, आ रहा है राफेल!

अपने दौरे में पीएम मोदी फ्रांस के साथ भारी भरकम डील कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की घोषणा कर सकते हैं.

 
हिन्द महासागर पर बढ़ती चीन की दादागीरी का भारत मुंहतोड़ जवाब दे सकता है. चीन और पाकिस्तान की कुटिल चाल को भारत पानी में भी समाधी बना देगा. बीते काफी समय से भारत अपनी सैन्य ताकत और तकनीक में विकास कर रहा है, और अब भारत की सामुद्रिक ताकत कई गुणा बढ़ सकती है. भारत आईएनएस विक्रांत के लिए फ्रांस से 26 राफेल (समुद्री फाइटर जेट) विमानों का जल्द ही सौदा कर सकता है. दरअसल पीएम मोदी इसी सप्ताह फ्रांस का दौरा करने वाले हैं. खबर है कि फ्रांस में राफेल को लेकर बड़ी डील हो सकती है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने यानी जुलाई 13 से 14 तक फ्रांस के दौरे पर जाने वाले हैं. दरअसल पीएम मोदी को 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने दौरे में पीएम मोदी फ्रांस के साथ भारी भरकम डील कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की घोषणा कर सकते हैं. अगर सौदे पर मुहर लग जाती है तो भारत की सामरिक ताकत कई गुणा बढ़ जाएगी.

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावों के तहत भारत को डील में 4 प्रशिक्षण विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल समुद्री विमान मिलेंगे. भारतीय नौसेना चीन के खतरे को देखते हुए जल्द से जल्द राफेल हासिल करने के लिए दबाव डाल रही थी. बता दें, भारत के दोनों युद्धपोत आईएनएस विक्रांत और विक्रमादित्य मिग 29 के साथ समुद्र में संचालन कर रहे हैं. नौसेना ने कहा है कि परिचालन के लिए राफेल की जरूरत है.

डील के तहत तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियां नौसेना को मिलेगी. नौसेना इसे प्रोजेक्ट-75 के हिस्से के रूप में रिपीट क्लॉज के तहत हासिल करेगी. जिसके बाद इसे मुंबई में मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड में बनाया जाएगा. अनुमान है कि ये सौदे 90000 करोड़ रुपये से अधिक के होंगे. हालांकि अंतिम दौर की बातचीत के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा. 

Also Read: विजय माल्या-नीरव मोदी का जल्द हो सकता है प्रत्यर्पण! बोले हरीश साल्वे- भारत लगातार ब्रिटेन पर बना रहा है दबाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >