India Pakistan War : सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच सायरन बजे, धमाकों की आवाजें सुनी गईं

India Pakistan War : जम्मू में धमाकों की गूंज शुक्रवार तड़के सुनाई दी. इससे लोगों के बीच दहशत फैल गई. इस बीच भारतीय सेना का बयान सामने आया है. सेना की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया. सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया.

India Pakistan War : शुक्रवार तड़के जम्मू शहर में धमाकों की आवाजें गूंजने पर तुरंत ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया. यह घटना पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिशें नाकाम होने के कुछ घंटे बाद हुई. सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच सायरन बजने लगे और लगातार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और खतरे को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया गया.

वीडियो में आसमान में उड़ती वस्तुएं और धमाके दिखाए गए हैं, क्योंकि हमले को विफल कर दिया गया. रातभर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं हुईं, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ, राजौरी और जम्मू में गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी जवाब दिया.

सभी नापाक मंसूबों को किया जाएगा नाकाम: भारतीय सेना

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए. ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा.

सभी स्कूल, कॉलेज बंद

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जम्मू के उपायुक्त ने निवासियों से शांत रहने का आग्रह किया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें : India Pakistan War : क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा न्यूक्लियर वॉर? अमेरिका को सता रहा है डर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >