India Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी को किया बाहर, 24 घंटे में छोड़ना होगा देश

India Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हो चुका है, लेकिन तनाव अब भी कम नहीं हुआ है. भारत ने पाकिस्तान पर लगाए गए प्रतिबंधों को बरकरार रखा है. इसी क्रम में मंगलवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी को भारत ने निष्कासित कर दिया. पाक अधिकारी को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दे दिया गया है.

India Pakistan Conflict: विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया, भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है. अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है. पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया.

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक बन गए थे युद्ध जैसे हालात

पिछले चार दिन भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार संघर्ष हुआ. जिसमें युद्ध जैसे हालात बन गए. ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत हमला बोल दिया. सीमा पार से सैकड़ों ड्रोन हमले करने की कोशिश की गई. मिसाइल भी दागे गए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस 400 ने पाक हमले को बूरी तरह से नाकाम कर दिया. जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया और एयर डिफेंस सिस्टम को भी उड़ा दिया. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया और सीजफायर के लिए भारत के डीजीएमओ को फोन किया.

जारी है पाकिस्तान पर प्रतिबंध

भारत ने अपनी शर्तों पपर पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौता किया. सीमा पर तनाव कम होने के बावजूद भारत सिंधु जल संधि को रद्द करके रखा है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार भी बंद है. सार्क वीजा भी रद्द है. अटारी बॉर्डर भी फिलहाल बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >