I.N.D.I.A Alliance Meeting: ममता ने खरगे को पीएम उम्मीदवार बनाने का रखा प्रस्ताव, जानें बैठक की खास बातें

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (I-N-D-I-A) की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे का नाम पर प्रस्ताव रखा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया‘ (I-N-D-I-A) की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे का नाम पर प्रस्ताव रखा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया.

दलों के नेताओं ने रखे अपने विचार- खरगे

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चौथी बैठक में गठबंधन के 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और 28 पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अट्ठाइस विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन को कैसे आगे बढ़ना चाहिए.

बीजेपी को देश के हटाएंगे- अखिलेश

I.N.D.I.A गठबंधन बैठक पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा की सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं, बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी और हम सब लोग जनता के बीच में दिखाई देंगे. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी को हराएंगे. यूपी में 80 सीटों पर बीजेपी को हराएंगे और बीजेपी देश से हट जाएगी.

सफल रही बैठक- केसी वेणुगोपाल

इंडिया एलायंस की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह एक बहुत ही सफल, सार्थक बैठक थी. सभी ने अपना दिमाग खोला और अपनी बात रखी, यहां-वहां थोड़ी आलोचना हुई क्योंकि हम 25 से 26 पार्टियां हैं. मुख्य फोकस सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने पर था. कई चीजों पर चर्चा हुई लेकिन सब कुछ आज ही तय नहीं किया जा सकता. सीट बंटवारे पर चर्चा तुरंत शुरू की जानी चाहिए, इसी पर चर्चा हुई.


Also Read: I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस ने बनाई नेशनल अलायंस कमेटी, इन नेताओं को किया गया शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >