Live Updates

Independence Day 2026 Live : PM मोदी बोले- भारत देगा 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग

आज भारत स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह के साथ मना रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराने और देशभक्ति कार्यक्रमों का दौर जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

9:10 AM. 15 Aug 26 5 hrs ago

पीएम मोदी बोले- भारत का 2036 ओलंपिक लक्ष्य और खेल प्रतिभाओं की खोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेलों में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार बनकर आगे बढ़ रहा है. भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करेगा. ओलंपिक में करीब 40 खेल और 350 इवेंट होते हैं, लेकिन भारत इनमें लगभग दो-तिहाई में हिस्सा नहीं लेता या क्वालिफाई नहीं कर पाता. अब 2036 की तैयारी के तहत गांवों, शहरों और स्कूलों में 5 से 15 साल के बच्चों की खेल प्रतिभा खोजने के लिए देशव्यापी ‘टैलेंट हंट’ अभियान शुरू किया जाएगा. चुने गए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा.

9:05 AM. 15 Aug 26 5 hrs ago

पीएम मोदी बोले-भारत 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि AI के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत अगले साल 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं को ग्लोबल AI क्षेत्र के लिए तैयार करना है. वहीं, बायोइकॉनॉमी भी तेजी से उभर रही है, जिससे इनोवेशन, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

8:52 AM. 15 Aug 26 5 hrs ago

पीएम मोदी बोले- ग्लोबल संकटों के बीच किसानों को बड़ी राहत, ₹3,000 की यूरिया सिर्फ ₹300 में

पीएम मोदी ने ग्लोबल संकटों से अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा है, लेकिन भारत ने किसानों को खाद की बढ़ती कीमतों से बचाया है. वैश्विक बाजार में यूरिया करीब 3,000 रुपये प्रति बैग है, जबकि भारतीय किसानों को यह 300 रुपये में मिल रहा है. वहीं, DAP की वैश्विक कीमत करीब 5,000 रुपये होने के बावजूद भारत में 1,350 रुपये में उपलब्ध है.

8:40 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

PM मोदी बोले- संकटों के बीच भारत ने 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ाया कदम

पीएम मोदी ने कहा पिछले 10-12 वर्षों में भारत ने कोरोना महामारी, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों जैसी चुनौतियों का मजबूती से सामना किया. बेहतर योजना से ईंधन, गैस और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई. आज भारत अधिक आत्मनिर्भर, सक्षम और आत्मविश्वासी बनकर 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है.

8:36 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

पीएम मोदी बोले- भारत ने हासिल किया 100 फीसदी रेलवे विद्युतीकरण

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों आज भारत में रेलवे विद्युतीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, लेकिन 90 वर्षों में नेटवर्क का केवल 30 प्रतिशत हिस्सा ही विद्युतीकृत हो सका. पिछले दशक में भारत ने शेष 70 फीसदी काम पूरा कर 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया. इससे डीज़ल आयात पर निर्भरता घटी, बिजली से ट्रेनें चलने लगीं और पर्यावरण को भी बड़ा लाभ मिला.

8:33 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

पीएम मोदी बोले-पाइप से गैस पहुंचाने का दायरा 700 शहरों तक बढ़ा

भारत में पाइप से गैस पहुंचाने का इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ा है. 2014 से पहले सिर्फ 70 शहरों में पाइप गैस सप्लाई थी, जो 12 वर्षों में बढ़कर करीब 700 शहरों तक पहुंच गई. सरकार के अनुसार, इससे देश में स्वच्छ ऊर्जा की पहुंच और गैस आधारित सुविधाओं का विस्तार हुआ है.

8:30 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

पीएम मोदी ने कहा- अब देश को देखने होंगे बड़े सपने

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भारत को अब छोटे सपनों तक सीमित नहीं रहना है. देश को आत्मविश्वास के साथ बड़े सपने देखने, उन्हें संकल्प में बदलने और मिलकर पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा.

8:23 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर से आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम

भारत का सेमीकंडक्टर सफर तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि है. 3 प्लांट में उत्पादन और निर्यात शुरू हो चुका है. अगले 7-8 वर्षों में 5-8 नए प्लांट लगने की उम्मीद है. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर और परिवहन समेत आधुनिक तकनीक में भारत की क्षमता बढ़ेगी और आत्मनिर्भर भारत का सपना मजबूत होगा.

8:17 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

पीएम मोदी बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना भारत का लक्ष्य है. आजादी के 100 साल पूरे होने पर 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक कोशिशों से यह सपना साकार होगा. दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश जब विकास का संकल्प लेता है, तो उसका आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा पूरी दुनिया को प्रभावित करती है.

8:08 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

स्वतंत्रता सेनानियों को PM मोदी की श्रद्धांजलि

आज देश उन महान सपूतों और बेटियों को गहरे आभार के साथ याद कर रहा है, जिन्होंने आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि त्याग, साहस और अटूट संकल्प से इन वीरों ने अपना जीवन देश की आजादी के लक्ष्य को समर्पित किय. आज देश उन महान सपूतों और बेटियों को गहरे आभार के साथ याद कर रहा है, जिन्होंने आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि त्याग, साहस और अटूट संकल्प से इन वीरों ने अपना जीवन देश की आजादी के लक्ष्य को समर्पित किया.

7:48 AM. 15 Aug 26 6 hrs ago

लाल किले पर पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया. इस दौरान पहली बार समारोह में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किया गया.

7:39 AM. 15 Aug 26 7 hrs ago

Independence Day 2026 Live : PM मोदी बोले- भारत देगा 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे, जहां उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.

7:32 AM. 15 Aug 26 7 hrs ago

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 15 अगस्त 2026 को दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. भाषण सुबह ठीक 7:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे. सुबह 6:30 बजे से दूरदर्शन समेत अन्य चैनलों पर समारोह का सीधा प्रसारण शुरू हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >