Har Ghar Tiranga: विपक्ष के निशाने के बाद RSS ने सोशल मीडिया ‘प्रोफाइल' की बदली तस्‍वीर, लगाया तिरंगा

Har Ghar Tiranga: पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों पर अपनी ‘प्रोफाइल' तस्वीर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रध्वज को प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करते रहे हैं.

Har Ghar Tiranga : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीरों पर अपने पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगे की तस्‍वीर लगायी है. आपको बता दें कि मामले को लेकर विपक्ष ने कई तरह के आरोप लगाये थे. देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है. संघ ने भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपनी डीपी में तिरंगा लगा लिया है. ये काफी मायने रखता है ऐसा इसलिए क्‍योंकि विपक्ष इसे एक बड़ा मुद्दा बना रहा था.

विपक्ष हुआ हमलावर

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों पर अपनी ‘प्रोफाइल’ तस्वीर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रध्वज को प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करते रहे हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संघ का स्पष्ट जिक्र करते हुए इस महीने की शुरुआत में सवाल किया था कि क्या नागपुर में अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्रध्वज नहीं फहराने वाला संगठन अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर पर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री के आग्रह को मानेगा. आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है.

Also Read: Azadi Ka Amrit Mahotsav: शहर से लेकर गांव तक लहरा रहा तिरंगा, जय हिंद के नारों से गूंज रहे घर
संघ ने संगठन के झंडे को हटाकर राष्ट्रध्वज लगाया

संघ ने अपने सोशल मीडिया खाते की अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर अपने संगठन के झंडे को हटाकर राष्ट्रध्वज लगाया. ठाकुर ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है. केंद्र सरकार ने अपने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के दौरान लोगों से अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराने या प्रदर्शित करने का आग्रह किया है. इससे पहले, आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा था कि इस तरह की चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि आरएसएस ‘हर घर तिरंगा’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों को पहले ही अपना समर्थन दे चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >