जंतर-मंतर पर पथराव, अफरा-तफरी और आंसू गैस के गोले: 22 जुलाई की रात दिल्ली के संसद मार्ग पर क्या हुआ? देखें तस्वीरें

दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच 22 जुलाई की रात संसद मार्ग पर माहौल हिंसक हो गया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, आंसू गैस और पथराव में 2 एसीपी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हुए. इन 5 तस्वीरों के जरिए समझिए मामला :

1 / 6
जंतर-मंतर पर पथराव, अफरा-तफरी और आंसू गैस के गोले: 22 जुलाई की रात दिल्ली के संसद मार्ग पर क्या हुआ? देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

22 जुलाई की रात सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा

जंतर-मंतर पर पथराव, अफरा-तफरी और आंसू गैस के गोले: 22 जुलाई की रात दिल्ली के संसद मार्ग पर क्या हुआ? देखें तस्वीरें

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

संसद मार्ग पर अचानक भड़की हिंसा

​22 जुलाई की रात जंतर-मंतर से सटे संसद मार्ग में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पार्क होटल के पास जमा प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. कनॉट प्लेस की मुख्य सड़कों पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को खदेड़ना शुरू कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस की बस पर चढ़कर शांति की अपील

​बवाल को बढ़ता देख पुलिस ने CJP के ही वॉलंटियर्स की मदद ली. लाउडस्पीकर लगी एक पुलिस बस के ऊपर वॉलंटियर को बैठाया गया, जो लगातार संसद मार्ग पर घूमकर लोगों से शांत रहने की अपील कर रहा था. वॉलंटियर्स ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि हिंसा और पथराव से उनका पूरा आंदोलन खराब हो जाएगा.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस का लाठीचार्ज और आंसू गैस का धुआं

​भीड़ को बेकाबू होता देख तैनात सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला. पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस झड़प में दो एसीपी (ACP), एक इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल समेत कुल 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी और भारी सुरक्षाबल

​आंदोलनकारियों से पथराव और नारेबाजी बंद करने को कहा गया, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए. स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लेने के लिए भारी मात्रा में पुलिस और दंगा रोधी वाहनों (Riot Control Vehicles) को तैनात कर दिया गया. जंतर-मंतर से संसद मार्ग जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बैरिकेड्स से सील कर दिया गया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मध्य दिल्ली में इंटरनेट बंद और पसरा सन्नाटा

​हिंसा और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया. सरकारी आदेशों के बाद जंतर-मंतर और आसपास के मध्य दिल्ली के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया. यूज़र्स के फोन पर सेवा बंद होने के मैसेज आने लगे और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >