Hypersonic Missile : लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें खासियत

Hypersonic Missile : भारत ने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. इसकी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी.

Hypersonic Missile : भारत ने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट किया, जो सफल रहा. इसकी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का टेस्ट किया गया. उन्होंने मिसाइल टेस्ट को एक ऐतिहासिक पल करार दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा देश उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसी टेक्नोलॉजी मौजूद है. रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.

जानें हाइपरसोनिक मिसाइल की खास बातें

  1. हाइपरसोनिक मिसाइल 5 मैक यानी 6174 किमी/घंटा से अधिक गति से टारगेट की ओर बढ़ता है.
  2. मिसाइल की गति के कारण उनका पता लगाना और रोकना चुनौतीपूर्ण है.
  3. इससे भारत की सैन्य क्षमता और मजबूत हुई है.

Read Also : Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस कर रहा है हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला! कीव में 228 लोगों की मौत

रक्षा क्षेत्र से जुड़े जानकारों की मानें तो, हाइपरसोनिक मिसाइल पिछले करीब चार दशकों की सबसे आधुनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी है. इसके तहत पहले एक व्हीकल मिसाइल को अंतरिक्ष में लेकर जाया जाता है. इसके बाद मिसाइल इतनी तेजी से टारगेट की ओर बढ़ती हैं कि एंटी मिसाइल सिस्टम इन्हें ट्रैक करके नष्ट नहीं कर पाते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >