हैदराबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर विदेशी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, निलंबित

पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया, प्रोफेसर (62) के खिलाफ छात्रा का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर विदेशी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है. प्रोफेसर को आरोप लगने के बाद हिरासत में ले लिया गया है. इधर इस मामले में विश्वविद्यालय ने भी बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई भी की गयी.

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की शिकायत के बाद प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया, प्रोफेसर (62) के खिलाफ छात्रा का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

Also Read: महिला एंकर से दुर्व्यवहार मामले में बुरे फंसे अभिनेता श्रीनाथ भासी, KFPA ने लगाया प्रतिबंध

इस कारण से छात्रा का बयान अबतक दर्ज नहीं कराया जा सका

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता स्नातकोत्तर की छात्रा है और वह अंग्रेजी या हिंदी में बात नहीं कर पा रही है, इसलिए उसका बयान दर्ज कराने के लिए अनुवादक की मदद मांगी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

Also Read: बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर के साथ दिल्ली में Indigo के कर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, जानें क्या है मामला

आरोपी प्रोफेसर पर छात्रा के चुंबन लेने का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर ने शुक्रवार शाम को अपने निवास पर छात्रा का चुंबन लेने और उसे गले लगाने का प्रयास किया.

हैदराबाद विश्वविद्यालय का बयान आया सामने

विदेशी छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में हैदराबाद विश्वविद्यालय ने बयान जारी किया और घटना की निंदा की है. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ देवेश निगम ने बयान जारी कर बताया कि आरोपी प्रोफेसर रवि रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया कि घटना 2 दिसंबर की है और विदेशी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के मामले की विश्वविद्यालय कड़ी निंदा करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >