Hyderabad GHMC Election Results 2020 Updates : TRS 55, भाजपा 48, AIMIM 44 और कांग्रेस को मिली दो सीट पर जीत, नड्डा ने कहा-यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत
Hyderabad GHMC Election Results 2020 Live Updates, Hyderabad Municipal Corporation Polls Results, Telangana Elections Results 2020 News: ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे (GHMC Result) आ गये हैं. टीआरएस ने 55 सीट जीता है जबकि भाजपा ने 48, ओवैसी की पार्टी ने 44 और कांग्रेस ने दो सीट जीते हैं. इस चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने आलाकमान की टीम यानी स्टार प्रचारक अमित शाह, जेपी नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक को चुनाव प्रचार में उतार दिया था. GHMC की मेयर सीट किसी महिला को ही आरक्षित की गई है.
Hyderabad GHMC Election Results 2020 Updates : TRS 55, भाजपा 48, AIMIM 44 और कांग्रेस को मिली दो सीट पर जीत, नड्डा ने कहा-यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत
Live Updates
3:39 PM. 5 Dec 2010:09 AM. 5 Dec
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रिजल्ट को बताया ऐतिहासिक, कहा-जनता ने मोदी जी के नेतृत्व को अभूतपूर्व समर्थन दिया
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हैदराबाद निकाय चुनाव के परिणाम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि जनता ने मोदी जी के नेतृत्व को अभूतपूर्व समर्थन दिया है. यह समर्थन है विकास के मॉडल को इसलिए मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं.
4:01 AM. 5 Dec 2010:31 PM. 4 Dec
ओवैसी ने कहा -हम 44 सीट जीते हैं कल से काम करेंगे
Hyderabad GHMC Election Results आने के बाद ओवैसी ने कहा हमारी पार्टी ने 44 सीट जीता है और हमने अपने जीते हुए नेताओं से कह दिया है कि वे कल से काम शुरू कर दें. ओवैसी ने कहा हमने भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जंग लड़ी. हमें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश की जनता भाजपा को प्रदेश में अपने पैर नहीं पसारने देगी.
4:01 AM. 5 Dec 2010:31 PM. 4 Dec
GHMC Election results 2020 : TRS 55, भाजपा 48, AIMIM 44 और कांग्रेस को मिली दो सीटों पर जीत
TRS 55, भाजपा 48, AIMIM 44 और कांग्रेस को मिली दो सीटों पर जीत
4:01 AM. 5 Dec 2010:31 PM. 4 Dec
यह टीआरएस की नैतिक हार है : भाजपा
हैदराबाद निकाय चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गयी है. भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि मैं हैदराबाद के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता जिन्होंने भाजपा के गुड गर्वेंनस के मॉडल को पसंद किया. तह टीआरएस की नैतिक हार है. हम प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए लगातार काम करते रहेंगे.
4:01 AM. 5 Dec 2010:31 PM. 4 Dec
टीआरएस बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन भाजपा के प्रदर्शन ने सबको चौंकाया
के टी रामा राव ने हैदराबाद के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए आप सबका धन्यवाद. जनता ने परिषद में प्रतिनिधित्व करने के लिए टीआरएस को एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है, लेकिन परिणाम निश्चित रूप से वह नहीं है जिसकी हमें उम्मीद थी. हम 20-25 सीटों से पीछे रह गये हैं.
4:01 AM. 5 Dec 2010:31 PM. 4 Dec
अमित शाह ने लोगों को धन्यवाद दिया, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद
अमित शाह ने लोगों को धन्यवाद दिया, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद. भाजपा को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद भाजपा नेताओं ने मिठाइयां बांटी जिनमें G Kishan Reddy भी शरीक हुए.
मुख्य बातें