Hyderabad GHMC Election Results 2020 : BJP मारेगी बाजी ? साल 2024 में तेलंगाना में होगा मोदी का कब्जा

Hyderabad GHMC Election Results 2020 LATEST UPDATES : हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (ghmc election 2020) की मतगणना जारी है जिसपर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. इस चुनाव में भाजपा (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी जबकि एआईएमआईएम (TRS, AIMIM, Congress) के चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भाजपा को शिकस्त देने के जी जान लगा दिया.

Live Updates
11:09 AM. 4 Dec 20 11:09 AM. 4 Dec

साल 2024 में तेलंगाना में होगा मोदी का कब्जा

तेलंगाना के भाजपा सांसद डी अरविंद ने आगे कहा कि साल 2023 में यहां भाजपा की सरकार बनेगी. लोग बदलाव चाहते हैं जो आपको यहां दिख रहा होगा. साल 2024 में हम मोदी जी को यहां से 15 लोकसभा सीट उपहार में देंगे.

11:09 AM. 4 Dec 20 11:09 AM. 4 Dec

भाजपा नेता डी अरविंद ने कहा

भाजपा नेता डी अरविंद ने कहा कि भाजपा लीड कर रही है, हमें विश्वास था और आप शाम तक प्रदर्शन भी देखेंगे. TRS पार्टी डर चुकी है इसकी वजह दुब्बका उपचुनाव में TRS हारी थी. TRS और KCR पार्टी डरी हुई है. ये डर जो BJP ने TRS और KCR पार्टी में पैदा किया है ये हमें चाहिए और यही हमारी जीत है.

11:09 AM. 4 Dec 20 11:09 AM. 4 Dec

डाक मतपत्रों के आधार पर

परिणामों के अनुसार सुबह 10 बजे तक डाक मतपत्रों के आधार पर, टीआरएस 24 , भाजपा 63, 10 पर एआईएमआईएम जबकि कांग्रेस 4 पर आगे चल रही है.

8:59 AM. 4 Dec 20 8:59 AM. 4 Dec

ये दिग्गज पहुंचे थे प्रचार के लिए

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे थे.

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग

हर मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है इसके लिए हर मतगणना टेबल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. क्योंकि मतदान के लिए मत पत्रों का उपयोग हुआ था इसलिए परिणाम देर शाम या रात तक ही आने की उम्मीद है.

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

चुनाव परिणाम शाम तक या रात में

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो कई है. बताया जा रहा है की चुनाव परिणाम शाम तक या रात में आएंगे.

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

चुनाव बैलेट पेपर पर

कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव बैलेट पेपर पर कराए गए थे.

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज हो रही है, जिसके लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं.

Aadhaar Card/UIDAI Latest Updates : ऐसे पाएं अपना PVC कार्ड, बस करें ये आसान काम

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

सभी पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था. हालांकि एक दिसंबर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी

इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी, जिसके लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं. 8,152 कर्मियों को मतगणना कार्य में तैनात किया गया है.

7th pay commission Latest Updates : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी, बढ़ने वाली है सैलरी,मोदी सरकार तैयारी में…

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

अधिकारियों ने कहा

अधिकारियों ने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को प्रत्येक मतगणना केन्द्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जाएगा. चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था, लिहाजा नतीजों के बारे में शाम या रात तक तस्वीर साफ हो पाएगी.

8:42 AM. 4 Dec 20 8:42 AM. 4 Dec

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Hyderabad GHMC Election Results 2020 LATEST UPDATES : हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (ghmc election 2020) की मतगणना जारी है जिसपर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. इस चुनाव में भाजपा (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी जबकि एआईएमआईएम (TRS, AIMIM, Congress) के चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भाजपा को शिकस्त देने के जी जान लगा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >