हैदराबाद में 7 मंजिला अवैध इमारत ढही, 2 की मौत; कई घायल

हैदराबाद के मधापुर में एक 7 मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे ने अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार ( 22 अगस्त ) को मधापुर के अंजैया नगर इलाके में एक 7 मंजिला अवैध निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई.

मलबे में फंसे लोगों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. बचावकर्मी सावधानी के साथ अभियान चला रहे हैं, ताकि मलबे में मौजूद लोगों तक जल्द पहुंचा जा सके.

अवैध निर्माण पर उठे सवाल

7 मंजिला इमारत के अवैध निर्माण की बात सामने आने के बाद निर्माण की अनुमति और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा सकती है.

हादसे के बाद इलाके में दहशत

इमारत गिरने के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है. अधिकारियों की नजर अब मलबे से संभावित रूप से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पर है.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, भारत में चलेगा ट्रायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >