क्या अगस्त से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज? जानिए एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने क्या कहा

Lockdown 5, Unlock 1, HRD Minister Ramesh pokhriyal: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण अभी स्कूल और कॉलेज का संचालन नहीं हो पा रहा है. लेकिन भारत के एच आर डी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल ने स्कूल और कॉलेज खुलने की अनुमानित तिथि बता दी है.

When Will Schools Open: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण अभी स्कूल और कॉलेज का संचालन नहीं हो पा रहा है. लेकिन भारत के एच आर डी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल ने स्कूल और कॉलेज खुलने की अनुमानित तिथि बता दी है. बीबीसी को दिए इंटरव्यू में रमेश पोखरियाल ने बताया कि देश भर में बंद पड़े शैक्षणिक संस्थान अगस्त के बाद खोल दिए जाएंगे.

गौरतलब है कि पूरे देश में 16 मार्च से सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिए गए था. इसके बाद से देश भर के बच्चे अपने पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब छात्रों और अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

बता दें कि मई में मिली रिपोर्ट के अनुसार कहा गया था कि स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई की गतिविधियां जुलाई महीने के बाद शुरू हो सकती है. लेकिन इस दौरान स्कूल और कॉलेजों में छात्रों की उपस्थति 30 प्रतिशत ही रहेगी. साथ ही यह भी कहा गया गया है कि कक्षा 8 तक के बच्चे घर पर ही रह सकते हैं.

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा, इसके अलावा भीड़ को काम करने के लिए कक्षा का संचालन दो पालियों में होगी, हालांकि बाद में कोरोना के बढ़ते रफ्तार देखते हुए बाद में विभाग की तरफ से ये आधिकारिक बयान जारी करना पड़ा कि अभी इस तरह का कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है.

एच आर डी मिनिस्टर ने यह भी बताया है कि हम कोशिश में लगे हैं कि अगस्त तक इस सत्र के सभी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएं. जब पत्रकार के द्वारा पूछा गया कि क्या अगस्त के बाद सभी स्कूल और कॉलेज खोल दिए जाएंगे तो इसके जवाब में उन्होंने उत्साहित स्वर में हामी भर दी.

इन नियमों का पालन करना होगा जरूरी

रिपोर्ट के अनुसार जब भी स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे तो ऐसे में शिक्षकों के लिए गलब्स और मास्क पहनना जरूरी हो जाएगा. इसके अलावा सभी स्कूलों में थर्मल स्क्रीरनर लगा दिए जाएंगे. साथ ही सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे से इस बात की निगरानी रखी जाएगी कि स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >