कैसे तय होती है EPFO की ब्याज दर और आपके PF पर इसका क्या असर पड़ता है?

ईपीएफओ की ब्याज दर का सीधा असर कर्मचारियों की पीएफ बचत पर पड़ता है. जानिए ब्याज दर कैसे तय होती है, खाते में ब्याज कैसे जुड़ता है और दर में बदलाव से आपकी बचत कितनी प्रभावित होती है.

हर महीने आपकी सैलरी से पीएफ के लिए पैसा कटता है, यह पैसा आगे चलकर आपके लिए बड़ी बचत बन सकता है. इस रकम पर EPFO हर साल ब्याज भी देता है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफओ ने 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की है.

लेकिन सवाल यह है कि यह दर आखिर तय कैसे होती है? ब्याज खाते में कैसे जुड़ता है और दर में थोड़ा बदलाव होने से आपकी बचत पर कितना असर पड़ता है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

EPFO की ब्याज दर कौन तय करता है?

  • ईपीएफओ की ब्याज दर हर साल तय की जाती है.
  • इसके लिए केंद्रीय न्यासी बोर्ड यानी सीबीटी की बैठक होती है. इसमें सरकार, कर्मचारी और नियोक्ताओं के प्रतिनिधि शामिल होते हैं.
  • सीबीटी यह देखता है कि ईपीएफओ के पास कितना पैसा है और उससे कितनी कमाई हुई है. इन बातों को देखने के बाद ब्याज दर का प्रस्ताव तैयार किया जाता है. इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर यह दर लागू होती है.
  • वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर रखी गई है. यह दर पिछले वित्त वर्ष के बराबर है.
  • EPFO ने अपनी वेबसाइट पर 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज खाते में जोड़ने से जुड़ी जानकारी भी जारी की है.

कैसे तय होता है ब्याज दर

  • ईपीएफओ के पास कर्मचारियों की जमा रकम का बड़ा हिस्सा होता है.
  • इस पैसे को अलग-अलग जगहों पर लगाया जाता है. वहां से जो कमाई होती है, वह भी ब्याज दर तय करने में अहम होती है.
  • सीधे शब्दों में कहें तो ईपीएफओ यह देखता है कि उसके पास कर्मचारियों को ब्याज देने के लिए कितनी कमाई उपलब्ध है. इसके आधार पर ब्याज दर तय करने का प्रस्ताव तैयार किया जाता है.
  • इसलिए ऐसा नहीं है कि हर साल ब्याज दर बिना किसी हिसाब-किताब के तय कर दी जाती है. इसके पीछे ईपीएफओ की कमाई और सदस्यों को मिलने वाले ब्याज का पूरा हिसाब होता है.

ये भी पढ़ें: शराब के बाजार से एक्सपोर्ट हब की ओर उत्तर प्रदेश, जानिए विदेशी बाजार में क्यों बढ़ रही 'मेड इन यूपी' की मांग?

खाते में कैसे जुड़ता है ब्याज?

  • ईपीएफओ के मुताबिक ब्याज की गणना हर महीने खाते में मौजूद रकम के आधार पर की जाती है. हालांकि इसे खाते में आम तौर पर सालाना आधार पर जोड़ा जाता है.
  • इसे एक आसान उदाहरण से समझिए. अगर किसी कर्मचारी के पीएफ खाते में साल के ज्यादातर समय 5 लाख रुपये की रकम है और ब्याज दर 8.25 प्रतिशत है, तो पूरे 5 लाख रुपये पर मोटे तौर पर 41,250 रुपये सालाना ब्याज बैठता है.
  • लेकिन असली रकम इससे अलग हो सकती है, क्योंकि पीएफ में पैसा हर महीने जमा होता है. इसलिए पूरे साल खाते में एक ही रकम नहीं रहती.

ब्याज पर भी मिलता है ब्याज

  • पीएफ की खास बात यह है कि इसमें लंबे समय तक पैसा रहने पर पहले मिले ब्याज का भी फायदा आगे मिलता रहता है. इसे आम भाषा में ब्याज पर ब्याज कह सकते हैं.
  • मान लीजिए आपके खाते में 10 लाख रुपये हैं. 8.25 प्रतिशत की दर से एक साल में करीब 82,500 रुपये का ब्याज बनता है. अगर यह रकम खाते में बनी रहती है, तो आगे चलकर इस पर भी ब्याज मिल सकता है.
  • यही वजह है कि पीएफ में लंबे समय तक पैसा जमा रहने से फायदा बढ़ता जाता है.

ब्याज दर में बदलाव का क्या होता है फायदा

  • अब मान लीजिए आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं. 8.25 प्रतिशत की दर से करीब 82,500 रुपये का सालाना ब्याज बनता है.
  • अगर ब्याज दर 8 प्रतिशत होती, तो यही रकम करीब 80,000 रुपये होती. यानी सिर्फ 0.25 प्रतिशत के अंतर से एक साल में करीब 2,500 रुपये का फर्क पड़ सकता है.
  • यह अंतर छोटी रकम में ज्यादा बड़ा नहीं लगेगा, लेकिन कई साल तक पैसा जमा रहने पर इसका असर बढ़ सकता है. खासकर तब, जब ब्याज पर भी आगे ब्याज मिलता रहे.

ये भी पढ़ें: घर में रखे सोने से होगी कमाई? आसान भाषा में समझिए क्या है नई गोल्ड मोनेटाइजेशन पॉलिसी

EPFO के पासबुक में ब्याज नहीं दिखने का क्या कारण हो सकता है?

  • कई कर्मचारी यह देखकर परेशान हो जाते हैं कि ब्याज दर घोषित होने के बाद भी उनके पीएफ पासबुक में ब्याज तुरंत दिखाई नहीं दे रहा है.
  • ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक ब्याज की गणना महीने के हिसाब से होती है, लेकिन खाते में इसे सालाना जोड़ा जाता है.
  • इसलिए पासबुक में ब्याज की एंट्री बाद में दिखने का मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी का ब्याज खत्म हो गया या उसे नुकसान हुआ.

कर्मचारी के लिए सबसे जरूरी बात क्या है?

  • पीएफ को सिर्फ हर महीने कटने वाला पैसा समझना सही नहीं है. यह लंबे समय के लिए बचाई जा रही रकम है. इसमें नियमित रूप से पैसा जमा होता है और उस पर ब्याज भी मिलता है.
  • इसलिए बिना जरूरत पीएफ से पैसा निकालने से बचना फायदेमंद हो सकता है. जितने लंबे समय तक पैसा खाते में बना रहेगा, उतना ज्यादा समय उसे ब्याज कमाने का मिलेगा.
  • नौकरी बदलने पर भी पुराने पीएफ खाते की रकम को नए खाते में भेजना जरूरी है, ताकि आपकी पुरानी बचत अलग न पड़े और उस पर मिलने वाला फायदा आगे भी जारी रहे.

पढ़िए देश दुनिया और बिहार झारखंड की ओरिजिनल खबर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >