लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा की कैसे हुई मौत?

Avtar Singh Khanda Dead : खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन के चीफ रहे अवतार सिंह खांडा की मौत की खबर आ रही है. मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है. एक गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद अवतार सिंह खांडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Avtar Singh Khanda Dead : लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड रहे खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा के संबंध में बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खांडा की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन के चीफ रहे अवतार सिंह खांडा की बर्मिंगम के एक अस्पताल में मौत हुई है. यहां वे इलाज के लिए भर्ती कराये गये थे. हालांकि अबतक अवतार की मौत की वजह सामने नहीं आयी है.

अवतार सिंह खांडा की कैसे हुई मौत

खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन के चीफ रहे अवतार सिंह खांडा की मौत कैसे हुई. यह सभी जानना चाहते हैं. इस सवाल के जवाब के लिए मेडिकल रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है. आपको बता दें कि इसी साल 19 मार्च को भारतीय उच्चायोग पर हुई हिंसा के दौरान उपद्रवी भीड़ ने भारत का झंडा भी उतार लिया था जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी. भारत के झंडा की जगह यहां खालिस्तानी झंडा फहराने की कोशिश की थी. हालांकि उच्चायोग के अधिकारियों के विरोध की वजह से वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाये थे.

Also Read: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हिंसा का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा आतंकी संगठन KLF का भी प्रमुख!

उल्लेखनीय है कि खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स नाम के उग्रवादी संगठन के चीफ रहे अवतार सिंह खांडा के दीप सिद्धू के भी रिश्ते थे, जिसने वारिस पंजाब दे नाम का संगठन बनाया था.

खांडा को कराया गया था अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद अवतार सिंह खांडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खांडा को कई दिनों तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखने की खबर आयी थी, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. खांडा को रणजोध सिंह के नाम से भी लोग जानते थे. वे कई बार यूके में खुद को राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा दिलाने की मांग कर चुके थे. खांडा के पिता भी खालिस्तानी आतंकी थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने 1991 में ढेर कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >