होमगार्ड को अनोखे अंदाज में ट्रैफिक संभालते देख आप भी हो जायेंगे रोमांचित, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

देहरादून के सिटी हार्ट अस्पताल के पास ट्रैफिक पुलिस के जवान के तौर पर तैनात होमगार्ड जोगेंद्र कुमार एक अनोखे तरीके से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हैं. उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. होमगार्ड की खासियत है कि वो डांस करते हुए और चेहरे पर मुस्कान लिये ट्रैफिक संभालते हैं.

देश के कई शहरों में ट्रैफिक की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. जिसे कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को चौक-चौराहों पर रात-दिन पसीना बहाना पड़ता है. कई बार तो ट्रैफिक पुलिस और वाहन चालकों के बीच विवाद की खबरें भी मीडिया में आप पढ़ते होंगे. लेकिन उत्तराखंड से एक ऐसे होमगार्ड का ट्रैफिक संभालते वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी रोमांचित हो जायेंगे.

होमगार्ड जोगेंद्र कुमार चेहरे पर मुस्कान लिये संभालते हैं ट्रैफिक

देहरादून के सिटी हार्ट अस्पताल के पास ट्रैफिक पुलिस के जवान के तौर पर तैनात होमगार्ड जोगेंद्र कुमार एक अनोखे तरीके से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हैं. उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. होमगार्ड जोगेंद्र की खासियत है कि वो डांस करते हुए और चेहरे पर मुस्कान लिये ट्रैफिक संभालते हैं. उन्हें इस तरह ट्रैफिक संभालते हुए देखकर वाहन चालक भी रोमांचित हो रहे हैं.

सिग्नल में लोग ऊब न जायें, इसलिए करते हैं एंटरटेनमेंट

होगार्ड जोगेंद्र कुमार ने ट्रैफिक संभालने के अपने अनोखे अंदाज के बारे में बताया, मैं एक अनोखा तरीका लेकर आया हूं, यह लोगों को खुश करता है. वे इसका आनंद लेते हैं. उन्होंने आगे बताया, मैंने ऐसा इसलिए करता हूं, जिससे लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर ऊब न जाएं. मैं अपने काम का आनंद लेता हूं.

Also Read: Jharkhand News : CCTV से अपराध व ट्रैफिक की होगी निगरानी, जमशेदपुर शहर में बनेगा कंट्रोल कमांड सेंटर

सोशल मीडिया पर ऐसी और भी वीडियो वायरल

अनोखे अंदाज में ट्रैफिक संभालने का वीडियो सोशल मीडिया पर पहली बार वायरल नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें पुलिस के जवान को आप डांस करते हुए ट्रैफिक सिग्नल में लोगों को रोमांचित करते देख सकते हैं.

Also Read: Exclusive: 10 वर्षों के दौरान पटना में बढ़े 11 लाख वाहन, पर नहीं बढ़ा ट्रैफिक पुलिस का स्ट्रेंथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >