हिमाचल प्रदेश में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार? मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

Himachal Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मुझे नजरअंदाज किया गया

Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबर के बाद से घमासान मचा हुआ है. इस बीच कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुझे नजरअंदाज किया गया. मैंने हमेशा नेतृत्व का सम्मान किया. उन्होंने कहा कि मै किसी के दबाव में आने वाला नहीं हूं.

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई. सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी.

विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दिया

विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि विधायकों के साथ कहीं न कहीं अनदेखी की गई है. विधायकों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया जिसकी वजह से हम आज इस कगार पर खड़े हैं. लगातार इन विषयों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष भी उठाने का काम किया गया, लेकिन उसका जिस तरह से सरोकार लेना चाहिए था, वो नहीं लिया गया.

अब हिमाचल में होगा खेला! राज्यपाल से मिली बीजेपी, बजट सत्र में Floor Test की मांग

हालात के हिसाब से फैसला लूंगा: विक्रमादित्य सिंह

वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है. मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना उचित नहीं है. मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि जनता के हित में कई फैसले लेने पड़ते हैं. अब आगे हालात के हिसाब से फैसला लूंगा.

बीजेपी विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट जीतने के एक दिन बाद बुधवार को जय राम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की. हिमाचल विधानसभा की 68 सीट में कांग्रेस के पास 40 जबकि बीजेपी के पास 25 सीट हैं. बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >