Himachal Pradesh में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री के करीबी समेत दो गिरफ्तार

Himachal Pradesh में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी बताया जा रहा है.

Himachal Pradesh: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. दोनों व्यक्तियों की पहचान ज्ञानचंद और एस धीमान के रूप में हुई है. दोनों को सोमवार रात धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया. उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी इस मामले की जांच कर रही है.

बीजेपी नेता का दावा मुख्यमंत्री के करीबी की हुई गिरफ्तारी

हिमाचल प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता बिक्रम सिंह ने दावा किया है कि ईडी ने जिन देा लोगों को गिरफ्तार किया है, वे मुख्यमंत्री के करीबी हैं. उन्होंने कहा, सीएम के करीबी लोग जेल में हैं. उन्होंने कहा, अवैध खनन की शिकायत की जांच ईडी द्वारा की गई और दोषी पाए गए लोगों को जेल भेज दिया गया है.

Also Read: Nuclear Attack: तीसरे विश्व युद्ध की आहट! अमेरिका के फैसले पर भड़के पुतिन, यूक्रेन पर परमाणु हमले के दिए संकेत

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करीबी की गिरफ्तारी को बताया गलत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके करीबी की गिरफ्तारी के दावे को गलत बताया. उन्होंने कहा, उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन से किसी को गिरफ्तार किया गया है, सिर्फ इसलिए उन्हें इससे नहीं जोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >