Himachal Cabinet News: विधानसभा सत्र के बाद होगा हिमाचल मंत्रिमंडल का गठन, जानें नये सीएम ने क्या कहा?

सुक्खू ने राज्य के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के साथ बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की. सुक्खू ने खरगे से ऐसे समय मुलाकात की है जब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है.

हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया, विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार जल्द बुलाया जाएगा विधानसभा का सत्र.

नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के साथ खरगे से मिले सुक्खू

सुक्खू ने राज्य के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के साथ बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की. सुक्खू ने खरगे से ऐसे समय मुलाकात की है जब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है.

Also Read: Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश को पहली बार मिला डिप्टी सीएम, मंत्रियों के नाम पर फंसा पेंच!

खरगे से मिलने के बाद सुक्खू ने मंत्रिमंडल गठन पर कह दी बड़ी बात

मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद सुक्खू ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, हिमाचल में मंत्रिमंडल का गठन जल्द होगा और आप लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा. विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल का गठन होगा.

खरगे ने सभी विधायकों से एकजुट रहने की अपील की

ऐसी खबर आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश के सभी नये कांग्रेसी विधायकों से एकजुटता के साथ रहने की अपील की है. उन्होंने इस दौरान सभी आश्वस्त किया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सत्ता में भागीदारी होगी.

खरगे ने विधायकों से कहा, जमीनी स्तर पर जुड़ें विधायक, लोगों की करें सेवा

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि विधायक जमीनी स्तर पर जुड़े रहें और पूरी निष्ठा के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करें. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा कि सरकार में सभी रिक्तियों को भरा जाए और बोर्डों और निगमों में जल्द नियुक्तियां की जाएं.

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 68 सीटों में से 40 सीटें मिलीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 सीटें जीतीं. सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रविवार को शपथ ग्रहण की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >