Himachal Political Crisis: बोले सीएम सुक्खू- हिमाचल में सरकार गिराने की साजिश नाकाम, दूर किया जाएगा गिला-शिकवा

Himachal Political Crisis: राज्यसभा चुनाव के साथ हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए सियासी बवाल ने प्रदेश सरकार को सकते में ला दिया है. बात हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी पर बन आई है. पहले राज्यसभा चुनाव में आधा दर्जन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना […]

Himachal Political Crisis: राज्यसभा चुनाव के साथ हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए सियासी बवाल ने प्रदेश सरकार को सकते में ला दिया है. बात हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी पर बन आई है. पहले राज्यसभा चुनाव में आधा दर्जन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया. इन घटनाओं ने प्रदेश की सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज कर दी. मीडिया हलकों में सीएम सुक्खू के इस्तीफे की चर्चा भी तेज हो गई. हालांकि इन चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा नहीं देंगे. वहीं उन्होंने लगे हाथ बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रची जा रही है, और वो नाकाम रही.

मैंने इस्तीफा नहीं दिया है : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यानी बुधवार को कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के सीएम सुक्खू ने कहा कि मैं एक योद्धा हूं. मैं एक साधारण परिवार से हूं. हम यह लड़ाई जीतेंगे और विधानसभा में बहुमत भी साबित करेंगे. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. सूत्रों का दावा है कि ये विधायक मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यशैली से निराश हैं. छह विधायकों के क्रॉस वोटिंग के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व पर संकट आ गया है. सुक्खू ने कहा था कि हम उन कुछ विधायकों के संपर्क में हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. मेरी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

सत्य की हुई जीत- सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में सत्य की जीत होती है और सत्य की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों ने आज बजट पारित किया. हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं. हमारी सरकार को गिराने की साजिश की गई है. नाकाम कर दिया गया और हमारी सरकार निश्चित रूप से पांच साल पूरे करेगी. सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा की वे हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे.  

दूर कर लिया जाएगा गिला शिकवा- सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायकों में से एक जिन्होंने राज्यसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था उन्होंने माफी मांगी है, क्योंकि उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है. सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य के लोग उन्हें जवाब देंगे. वहीं मंत्री विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर सीएम सुक्खू ने कहा कि मैंने विक्रमादित्य सिंह से बात की है और वह मेरे छोटे भाई हैं. उनका इस्तीफा स्वीकार करने का कोई कारण नहीं है. उनकी कुछ शिकायतें हैं जिन्हें दूर कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >