PHOTO: मेघालय में नये सीएम कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोनराड संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर अच्छा लगा. राज्यपाल फागु जी से भी मिला. उन्होंने कहा है कि दिवंगत पीए संगमा के परिवार से हमारा बहुत पुराना रिश्ता रहा है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी मंगलवार (7 मार्च 2023) को मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोनराड संगमा को बधाई और शुभकामनाएं दी. श्री सोरेन ने मेघालय के राज्यपाल फागु चौहान से शिष्टाचार मुलाकात भी की.

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोनराड संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर अच्छा लगा. राज्यपाल फागु जी से भी मिला. उन्होंने कहा है कि दिवंगत पीए संगमा के परिवार से हमारा बहुत पुराना रिश्ता रहा है. कोनराड संगमा और मेघालय सरकार को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं.

बता दें कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चीफ कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बने हैं. कोनराड संगमा के मंत्रिमंडल में दो उप-मुख्यमंत्री भी बनाये गये हैं. कुल 12 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. सभी को आज शपथ दिलायी गयी. कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्रमोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए.

बता दें कि एनपीपी की अगुवाई वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) को 32 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी कोनराड संगमा की अगुवाई वाले इस गठबंधन का हिस्सा है. कैबिनेट में एनपीपी के 8 विधायकों को जगह मिली है,जबकि यूडीपी के 2, भाजपा और एचएसपीडीपी के 1-1 सदस्य को मंत्री बनाया गया है.

मेघालय विधानसभा चुनाव में NPP ने 26 सीटें जीतीं थीं. यह सबसे बड़ी पार्टी बनी. UDP के हिस्से में 11 सीटें आयीं. वहीं, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खाते में 5-5 सीटें आयीं. भारतीय जनता पार्टी को मेघालय में सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत मिल पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >