Heavy Rain Alert: 23 मई तक पूर्वोत्तर भारत में भयंकर बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी, IMD का हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आने वाले 7 से आठ दिन जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा भी चल सकती है.

Heavy Rain Alert: भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. आने वाले 7 से आठ दिनों में पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक असम और मेघालय में पहले से बहुत भारी बारिश हो रही है. असम के गोलपाड़ा में 97 मिमी और लखीमपुर में 96 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि मेघालय के तुरा में 136 मिमी और सोहरा में 56 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है.

Heavy rain alert

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 15 मई से लेकर 23 मई तक पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चलेगी. इसके अलावा आगामी दिनों में सिक्किम में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Rain alert

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस सप्ताह झमाझम बारिश होगी. बारिश का सबसे ज्यादा असर असम, मेघालय और त्रिपुरा में दिख सकता है.

Rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 15 से 18 मई के बीच अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

इसके अलावा 15 से 19 मई के बीच असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं आज (16 मई) अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों में पूर्वी और मध्य भारत के इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की उम्मीद है.

Rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >