उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश, ठंड से कब मिलेगी राहत

उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. हांलांकि, इससे कई सड़कें अवरूद्ध हो गयीं. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हेमकुंड साहिब की उंची पहाड़ियों में जमकर हिमपात हुआ जिससे वहां बर्फ की मोटी चादर बिछ गयी.

दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाण, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश हुई. जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का दौर जारी है. बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई है, जबकि घने कोहरे के कारण कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द हो गईं, तो कई के रूट में बदलाल किए गए. IMD ने उत्तर प्रश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान वर्षा का दौर जारी रहने की अनुमान जताया है. उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत में 3 से 5 फरवरी के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है.

भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी में बीती रात भारी बारिश होने से गुरुवार को शहर के कई हिस्सों में यातायात अवरूद्ध हो गया और लोगों को असुविधा हुई. दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अंतर-राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) के निकास द्वार के समीप जलभराव होने के कारण हनुमान मंदिर से आईएसबीटी तक रिंगरोड पर यातायात प्रभावित है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट जारी, हिमालय में बर्फबारी से बढ़ेगा मौसम का कहर..

उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश

उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. हांलांकि, इससे कई सड़कें अवरूद्ध हो गयीं. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हेमकुंड साहिब की उंची पहाड़ियों में जमकर हिमपात हुआ जिससे वहां बर्फ की मोटी चादर बिछ गयी. बुधवार शाम से शुरू बर्फवारी के बाद बदरीनाथ में ढाई फीट तक बर्फ जम गई जबकि औली समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होता रहा. प्रदेश के चमोली जिले में बदरीनाथ मोटर मार्ग हनुमान चट्टी से आगे बर्फवारी के कारण अवरुद्ध हो गया वहीं मंडल चोपता मोटर मार्ग धोती धार किलोमीटर 40 से 48 तक बर्फबारी के कारण यातायात के लिये अवरुद्ध हो गया है.

शिमला में लंबे इंतजार के बाद हुई मौसम की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों और जनजातीय इलाकों में गुरुवार को मध्यम से भारी बर्फबारी जारी रही जबकि राज्य की राजधानी शिमला में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई. बर्फबारी से निवासियों, पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. शिमला बर्फ की पतली चादर में लिपटा दिखा जबकि कुफरी और फागु के बीच पांच किलोमीटर का इलाका पूरी तरह से बर्फ से ढंक गया. ठंड के बावजूद पर्यटक और निवासी बर्फ का आनंद लेने के लिए शहर के मध्य में स्थित माल रोड और रिज पर इकट्ठा हुए.

श्रीनगर में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, स्थानीय लोग प्रसन्न

श्रीनगर और कश्मीर के अन्य मैदानी इलाकों में सर्दी के इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे स्थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. अधिकारियों ने कहा कि मैदानी इलाकों में बर्फबारी बुधवार देर रात शुरू हुई और अधिकांश स्थानों पर सुबह तक जारी रही. श्रीनगर में लगभग दो इंच बर्फबारी हुई जबकि अनंतनाग शहर में चार इंच, काजीगुंड में नौ, पहलगाम में 10, पुलवामा शहर में दो, कुलगाम शहर में तीन, शोपियां शहर में पांच, गांदरबल शहर में दो, बारामूला शहर में तीन, कुपवाड़ा शहर में चार और गुलमर्ग में 14 इंच बर्फबारी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >