Heavy Rainfall: 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, 28 फरवरी तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, IMD अलर्ट

Heavy Rainfall: देश भर में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 28 फरवरी तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

Heavy Rainfall: मौसम विभाग ने 23 फरवरी 2025 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 और 26 फरवरी को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. जम्मू क्षेत्र में 25 से 28 फरवरी तक छिटपुट स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश में भी 25 से 28 फरवरी के दौरान, उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

अधिकतम तापमान

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्पूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. मध्य भारत और गुजरात राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्पवूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. भारत के शेष भागों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >