Heavy Rain And Cold Wave Warning: 13, 17 और 18 को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना, 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट

Heavy Rain And Cold Wave Warning: मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि देश के कुछ राज्यों में 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी दी गई है.

Heavy Rain And Cold Wave Warning: मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है, तो 17 और 18 नवंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

14, 17 और 18 नवंबर को तूफान की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर को तमिलनाडु, 13 और 14 नवंबर को केरल-माहे, 17 और 18 नवंबर को तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है.

15 नवंबर तक देश के कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. 14 और 15 नवंबर को अलग-अलग जगहों पर शीतलहर की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

अगले 5 दिन कोहरे की स्थिति रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >