Heavy Rain Warning: 7,8,9 और 10 नवंबर को भारी बारिश, अगले 48 घंटे में इन राज्यों में कड़ाके की ठंड की संभावना

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 7 और 8 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, 8 से 10 नवंबर के दौरान केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

10 नवंबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना

7 से 09 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में और 08 से 10 नवंबर के दौरान केरल और माहे में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. जबकि 07 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा. सिवाय पूर्वी उत्तर प्रदेश के, जहां अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. हालांकि उसके बाद 4 से 5 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. हालांकि उसके बाद 3 से 4 दिनों के दौरान कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसी तरह अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि उसके बाद 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. आईएमडी के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. जबकि अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >