Kal ka Mausam : बन गया लो प्रेशर एरिया, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के पास एक लो प्रेशर एरिया बना है. यह सिस्टम आगे बढ़कर 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर मजबूत होकर दबाव में बदल सकता है. जानें 23 नवंबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 से 27 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 और 25 नवंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु में 22 से 25 नवंबर, केरल और माहे में 22 से 26 नवंबर, लक्षद्वीप में 22 और 23 नवंबर जबकि रायलसीमा में 22 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली को फिलहाल जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को भी वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में बनी रही. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आईएमडी ने कोहरे का अनुमान जताया है. 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

बिहार में अब बढ़ेगी ठंड

बिहार में हल्की ठंड शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर से राज्य में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे कई जिलों में सर्दी बढ़ेगी. अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना

झारखंड के मौसम में 23 नवंबर से बदलाव दिखेगा और सुबह कोहरा, धुंध और बादल छाए रह सकते हैं. उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी महसूस होगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी. 26 और 27 नवंबर को तापमान और गिर सकता है.

यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: राजधानी बनी दमघोंटू! AQI ने तोड़ा फिर रिकॉड

पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में होगी बढ़ोतरी

IMD के अनुसार, पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और तापमान लगभग स्थिर रहेगा. वहीं, अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में रात का तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

इन इलाकों में छाएगा हल्का से मध्यम कोहरा

अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा. अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >