Aaj ka Mausam : अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ व पूर्वी विदर्भ में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. इनके असर से 31 अक्टूबर को बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम के बारे में.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है. 1 नवंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, जबकि 31 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 31 अक्टूबर को बिहार में बहुत भारी बारिश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेमी या अधिक) की संभावना है. पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.

झारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को झारखंड के सात जिलों (धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़) में भारी बारिश की संभावना है. इनमें ज्यादातर जिले संताल परगना क्षेत्र के हैं. लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहा है.  31 अक्टूबर से आगामी छह नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 31 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती.  उसके बाद मौसम साफ होने की सम्भावना है. शुक्रवार को विंध्य, बुंदेलखंड के अलावा पूर्वी मैदानी इलाकों में बिजली कड़कने, तेज़ हवाएं चलने और कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अनुमान है.

बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

चक्रवात ‘मोंथा’ अब धीरे-धीरे कमजोर होकर एक ‘कम दबाव का क्षेत्र’ बन गया है लेकिन इसके कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में शनिवार तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. विभाग ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) की संभावना है. इसके अलावा मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में 7-11 सेमी वर्षा होने की संभावना है.

गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

31 अक्टूबर को कोंकण और गोवा में, 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है. अगले चार दिनों तक गुजरात में और अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम में बारिश या बर्फबारी की संभावना

31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 से 5 नवंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: 31 अक्टूबर से लेकर 1,2 नवंबर तक भयंकर बारिश, तूफान मोंथा का प्रकोप, बिजली गिरने की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना

2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना

31 अक्टूबर और 1 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, जबकि 31 अक्टूबर को नागालैंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों तक इन पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >