Heavy Rain Warning: 17 से 22 जुलाई तक 15 राज्यों में भयंकर बारिश, हाई अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह पूरे देश में मानसून का जोरदार असर दिख सकता है.

Heavy Rain Warning: देश के दो जगहों पर दो निम्न दबाव वाले क्षेत्र बने हुए हैं. एक उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में और दूसरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है. इसके कारण 15 से ज्यादा राज्यों में आगामी दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Weather alert

मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह पूर्वी, उत्तरी, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Weather alert

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल और माहे, पंजाब उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Weather alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

Weather alert

मौसम विभाग ने कहा कि 17 से 22 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Weather alert

17, 21 और 22 जुलाई को पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है. आज पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Weather alert

आईएमडी के मुताबिक आज (18 जुलाई) के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 17, 20 और 21 जुलाई को बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Weather alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 19 से 22 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Weather alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >