Heavy Rain Warning: तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान, 14 से 17 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

Heavy Rain Warning: चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है. जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व हिस्से पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने तथा उसके (बंगाल की खाड़ी के) पश्चिम मध्य क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण होने के मद्देनजर मौसम विभाग ने 14 से 17 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया है.

पुडुचेरी में भारी बारिश, 15 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद

पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवायम ने बताया, भारी बारिश की चेतावनी के कारण 15 अक्टूबर को पुडुचेरी और कराईकल में सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, निजी स्कूल और सभी कॉलेज बंद रहेंगे.

आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 14 से 17 अक्टूबर तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 14 से 17 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग का अनुमान है कि सोमवार से गुरुवार तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार वर्षा होगी. उसने अगले चार दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यणम और रायलसीमा के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी चलने और बिजली कड़कने का भी अनुमान लगाया है.

60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

प्रभावित क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने बयान में कहा कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से सटे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है जो दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ सकता है. उसके पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा में उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की आशंका है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मौसम की स्थिति और उससे निपटने की प्रशासन की तैयारी के सिलसिले में जिलाधिकारियों, अधिकारियों एवं मंत्रियों के साथ टेलीकांफ्रेंस किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >