Heavy Rain Warning: 15,16,17,18 अगस्त बारिश का तांडव, इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बरसात, अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Warning: आगामी 3 से 4 दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस दौरान पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

Heavy rain warning

कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक निम्न दाब क्षेत्र के कारण राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है.

Heavy rain warning

15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान और 16 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है. 15 से 18 अगस्त तक कोटा और उदयपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त के तक केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

15 से 19 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

15 से 20 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. 19 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >