Watch Video : सिक्किम में भारी बारिश, 1,500 पर्यटक फंसे, आया दिल दहलाने वाला वीडियो

Watch Video : सिक्किम में भारी बारिश के कारण 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं. यहां दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. एक वीडियो सामने आया है. मंगन को चुंगथांग से जोड़ने वाले फिदांग बेली ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है जिसको ठीक करने का काम जारी है.

Watch Video : सिक्किम के मंगन जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी रहने के कारण उत्तर सिक्किम में करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण दो पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो जारी करते हुए लिखा गया–मंगन को चुंगथांग से जोड़ने वाले फिदांग बेली ब्रिज के एक आधार के तीस्ता नदी के प्रवाह के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुनर्निर्माण कार्य जारी है. देखें वीडियो.

सिक्किम के अन्य हिस्सों में भी पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी सिक्किम स्थित नीमाचेन प्रेमलखा के समीप भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है. उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लाचेन में करीब 112 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं. लाचुंग से चुंगथांग और चुंगथांग से थींग सुरंग तक सड़क से मलबा हटाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारी मशीनरी का उपयोग कर रहा है.

मंगन जिलाधिकारी अनंत जैन ने अन्य अधिकारियों के साथ चुंगथांग से शिपगयेर तथा आगे संकालंग और फिदांग तक के मार्ग का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >