Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में आज और 7 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में मानसून की मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के अनेक जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है.

Heavy Rain In Rajasthan: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार कम दबाव का एक क्षेत्र (WML) आज दक्षिण पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है. मौसम केंद्र के अनुसार इसके धीरे-धीरे आगे बढ़ने और आगामी 24 घंटे में तीव्र होकर अवदाब (low pressure) में बदलने की पूरी संभावना हैं.

6 और 7 सितंबर को भारी से अतिभारी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार इसके असर से 6-7 सितंबर के दौरान उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी (204 मिलीमीटर से अधिक) बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने बांसवाड़ा सहित 5 जिले के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम केंद्र ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर व उदयपुर जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. वहीं जालोर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, राजसमंद व सिरोही जिले में अति भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है.

8-9 सितंबर को जोधपुर संभाग में अतिभारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अजमेर, बीकानेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार वहीं 8-9 सितंबर को जोधपुर संभाग और आसपास के जिलों में कहीं भारी, तो कहीं अतिभारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

लगातार बारिश से भारी नुकसान, बिजली गिरने से किसान की मौत

लगातार बारिश के कारण अनेक जिलों में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई और जनजीवन प्रभावित हुआ है. भीलवाड़ा में सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई कॉलोनियों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया. लगातार मूसलाधार बारिश से मांडल इलाके में एक मकान ढह गया. उदयपुर में भारी बारिश के कारण एक स्कूल की चारदीवारी गिर गई. पुलिस ने बताया कि कोटा के रामगंजमंडी इलाके में कालियाखेड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय किसान अशोक मीणा की मौत हो गई.

भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

टोंक जिले में बीसलपुर बांध में पानी भर जाने के कारण अधिकारियों को शनिवार सुबह दो अतिरिक्त गेट खोलने पड़े. राजसमंद के कुंभलगढ़ उपखंड में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-162 का एक हिस्सा बह गया और वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजना पड़ा. भारी बारिश की संभावना के चलते अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और सलूंबर में शनिवार को स्कूल बंद रहे.

बारिश की वजह से दो ट्रेन रद्द

राज्य में बचाव व राहत कार्य के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 62 टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात टीम और सिविल डिफेंस की कई टीम काम कर रही हैं. रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार अजमेर मंडल के फुलाद-खामलीघाट रेल खंड में भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और दो ट्रेन रद्द की गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >