Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली में भारी बारिश के बाद लगा महाजाम, 2 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट, गाइडलाइन जारी

Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है. भारी बारिश को देखते हुए गाइडलाइन जारी किया गया है.

Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली में भारी बारिश के बाद कुछ इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई है. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर ट्रैफिक जाम हो गया है. गाड़ियां सड़क पर रेंगती नजर आ रही हैं.

2 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दो सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गुरुग्राम की ओर से जारी परामर्श में कहा गया, सोमवार दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक गुरुग्राम शहर में 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई.

स्कूल और ऑफिस ऑनलाइन

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई भारी बारिश और दो सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में मंगलवार को स्कूलों और दफ्तरों को ऑनलाइन प्रारूप में संचालित करने का निर्देश दिया गया. गाइडलाइन में कहा गया- “भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने की सलाह दी जाती है और जिले के सभी स्कूलों को दो सितंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का परामर्श दिया जाता है.’’

5 सितंबर तक दिल्ली में बारिश का अनुमान

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काइमेट’ के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन मामलों के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि शहर में पांच सितंबर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘वर्षा का यह दौर मानसून और असामान्य रूप से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के समयोजन से शुरू हुआ. इससे हिमालयी राज्यों में भारी वर्षा हो रही है और दिल्ली के मौसम पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है.’’ मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >