चेन्नई में भारी बारिश, दो दिनों के लिए स्कूल बंद किये जाने की घोषणा

चेन्नई में शनिवार रात से बारिश शुरू हुई है, जिसकी वजह से शहर में जलजमाव की स्थिति बन गयी है. राज्य सरकार ने नागरिकों को चेतावनी दी और बचाव कार्य के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज यह घोषणा की है कि चेन्नई और आसपास के जिलों में हुई भारी बारिश के बाद वहां दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे. चेन्नई से सटे कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में भारी बारिश हुई है.

गौरतलब है कि चेन्नई में शनिवार रात से बारिश शुरू हुई है, जिसकी वजह से शहर में जलजमाव की स्थिति बन गयी है. राज्य सरकार ने नागरिकों को चेतावनी दी और बचाव कार्य के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है.


Also Read: एनसीबी ने मुंबई ड्रग्स मामले में आर्यन खान को समन भेजा, कल हो सकते हैं पेश

चेन्नई में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. तमिलनाडु के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. आज रविवार को भी यहां बहुत तेज बारिश हो रही है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >