Heavy Rain And Flood: पूर्वोत्तर में बाढ़ से तबाही, 36 की मौत, मिजोरम में स्कूल बंद, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Heavy Rain And Flood: पूर्वोतर के राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है, तो 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. इस बीच बाढ़ के कारण मिजोरत में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, तो त्रिपुरा सरकार ने यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी किया है.

Heavy Rain And Flood: पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 11, मेघालय में छह, मिजोरम में पांच, सिक्किम में तीन और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

मिजोरम के 10 जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

मिजोरम में भारी बारिश के कारण 10 जिलों के सभी स्कूल मंगलवार को चौथे दिन भी बंद रहे. बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन हुआ और चट्टान गिरने की घटनाएं हुईं हैं. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर सैतुअल को छोड़कर सभी जिला प्रशासनों ने मंगलवार को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. आइजोल जिले के सभी स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा के लिए तीन जून को बंद रखने की सलाह दी जाती है. मिजोरम में भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं में अब तक म्यांमा के तीन शरणार्थियों सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित, पीएम मोदी ने हिमंत से की बात

असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही और 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), गुवाहाटी ने मंगलवार के लिए चार जिलों धुबरी, दक्षिण सलमारा मानकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. राज्य के 11 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. ‘ बाढ़ और भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जबकि दो अन्य लापता हैं. कई इलाकों में भारी बारिश के कारण राज्य में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

मणिपुर में बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित, 10,477 घर क्षतिग्रस्त

मणिपुर में नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इसमें कहा गया है कि बाढ़ से 10,477 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं. प्रभावित लोगों के लिए कम से कम 57 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल ईस्ट जिले में हैं, जो राज्य में सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिला है. पिछले पांच दिनों में राज्य भर में भूस्खलन की 93 घटनाएं हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >