Heavy Rain Alert: 16 और 17 मार्च को भारी बारिश, अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी के मुताबिक 16 और 17 मार्च को कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर पूर्व इलाके में भारी बारिश हो सकती है. कई हिस्सों में आंधी-तूफान भी चलने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. इन इलाकों में 16 और 17 मार्च को जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा तेज हवा भी चलने का संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य भारत के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है.

मध्य पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश का संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में पूर्व मध्य भारत खासकर उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और कुछ कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं जोरदार बारिश की भी संभावना है. आईएमडी के मुताबिक पूर्व मध्य भारत में 20 से 23 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है.

अगले 24 घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना

  • उत्तर पूर्व इलाके में भारी बारिश हो सकती है.
  • अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य भारत के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.
  • अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.
  • आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य भारत में 20 से 23 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक बीते दिनों दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी. दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा अब भी जमा हुआ है. इस कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है.  17 और 18 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल सकती है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

यूपी में दो से तीन दिन हो सकती है बारिश

 आईएमडी के मुताबिक यूपी में अगले दो से तीन दिन में कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 16 और 17 मार्च को यूपी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान गरज चमक बिजली कड़कने की भी संभावना है. यूपी के झांसी, जालौन, कानपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर समेत कई और इलाकों में अगले दो से तीन दिन बारिश ही संभावना है. बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

झारखंड के कई इलाकों में हो सकती है बारिश

झारखंड के इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है. सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है. इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 19 मार्च से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है. जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी

बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. विभाग के मुताबिक मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा. राज्य के शिमला, कांगड़ा, सुंदरनगर और कुल्लू के भुंतर में बारिश हुई है. विभाग ने कहा कि चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में 17 से 21 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >